Kangra: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: हिमाचल प्रदेश के दो लोगों की मौत

Date:

--Advertisement--

रविवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर वाहन, जो केले लादकर दिल्ली जा रहा था, एक खड़ा ट्रक (DLT) से टकरा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर गुरदयाल को हल्की झपकी आ गई थी और कैंटर की रफ्तार भी तेज थी। इसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का कैबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और दोनों लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे में मृतकों की पहचान गुरदयाल (ड्राइवर) और अंशुल जोशी (कंडक्टर) के रूप में हुई है। दोनों हिमाचल प्रदेश के हरोली, ऊना के निवासी थे और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के तहत केला लेकर दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने मृतकों की जेबों से पैसे और पहचान संबंधी दस्तावेज निकाल लिए, जिससे पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में कठिनाई हुई।

पुलिस ने शवों को किसी तरह केबिन से निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखा। कागजात न मिलने पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की मदद से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। सोमवार सुबह मृतकों के परिजन थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब 20 हजार रुपये कम होगी फीस; जानें नया नियम और किसे मिलेगी पूरी छूट

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। अब पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये फीस के बजाय सिर्फ 20 हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं BPL विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी और EWS के लिए 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त लागू होगी।

हिमाचल में कभी भी हो सकता है उपायुक्तों का बड़ा फेरबदल, CM Office में फाइल पहुंची; इन अधिकारियों पर टिकी नजर

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात उपायुक्तों के तबादले जल्द हो सकते हैं। तबादलों से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। कार्यकाल के साथ अधिकारियों की कार्यशैली और प्रदर्शन को भी बदलाव का आधार बनाया जा सकता है।

Kangra: Gaggal Airport के आसपास बेनामी जमीन सौदे पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दंपती समेत 4 पर FIR

गगल एयरपोर्ट के आसपास कथित बेनामी भूमि सौदे के मामले में विजिलेंस ने दंपती, फर्म संचालक और तत्कालीन पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में कृषक प्रमाणपत्र, जमीन की खरीद और भुगतान के स्रोत को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा झटका! जेपी नड्डा के गृह प्रदेश से किसी नेता को नहीं मिली प्रमुख जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी नेता को प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली। अनुराग सिंह ठाकुर और इंदु गोस्वामी के नामों की चर्चा के बावजूद अंतिम सूची में प्रदेश का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है।