Kangra: श्रेया घोषाल ने मैक्लोडगंज की वादियों में किया ‘जय हनुमान’ भजन का फिल्मांकन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Date:

--Advertisement--

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल ने अपने नए भक्ति गीत ‘जय हनुमान’ के बोलों के साथ पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बनाई गई रील को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड किया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में श्रेया पर्यटन नगरी की खूबसूरत वादियों में घूमने का लुत्फ उठाने पहुंची थीं। श्रेया हाथों में गुलाबी बुरांस का फूल लिए मैक्लोडगंज के जंगल, देवदार पेड़ों के बीच स्थित रास्तों, माथा टेकते हुए अघंजर महादेव मंदिर व धौलाधार पर्वत श्रेणी को वीडियो में शामिल करते हुए, बैकग्राउंड में भजन के संगीत व बोलों को फिल्माते हुए दिख रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए भजन के बोलों को कैप्शन देते हुए लिखा है कि जहां राम का नाम तू भी वहां है, मगर उसकी भक्ति में तू जाने किस रूप में मिल जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।