Hamirpur: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सूबेदार कुलदीप चंद को दी गई अंतिम विदाई, गांव गूंजा ‘जब तक सूरज चांद रहेगा कुलदीप तेरा नाम रहेगा’

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए हमीरपुर जिला की तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं निवासी सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की पार्थिव देह को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। रविवार सुबह जब सेना की टुकड़ी शहीद की पार्थिव देह को सेना के वाहन से गांव कोहलवीं लेकर पहुंची, तो परिजनों के करुण क्रंदन और शोक में डूबे ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा—”जब तक सूरज चांद रहेगा, कुलदीप तेरा नाम रहेगा” और “कुलदीप चंद अमर रहे” जैसे नारों ने माहौल को भावुक बना दिया।

शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान युवाओं ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की रैली निकाली। रास्ते भर “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “कुलदीप चंद अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा कुलदीप तेरा नाम रहेगा” जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान वीर सपूत को पूरे क्षेत्र ने श्रद्धांजलि दी। थल सेना और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ियों ने भी सैन्य परंपरा के अनुसार हवा में फायरिंग कर और शस्त्र उलटे करके शहीद को सलामी दी।

समारोह में सैन्य अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के अलावा प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम राकेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।