Kangra: ज्वाली रेंज में खैर माफिया का कहर: वन विभाग की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

नूरपुर डिवीजन की ज्वाली रेंज के अंतर्गत आने वाले घडोली विट जंगल में खैर के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 अप्रैल को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश कटोच द्वारा इस अवैध कटान को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक न तो चोरों का कोई सुराग लग पाया है और न ही इस कटान की पूरी सच्चाई सामने आ सकी है।

इस मामले में हैरानी की बात यह है कि वन विभाग के अधिकारी मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। जंगल की निगरानी में तैनात गार्ड चरणजीत का फ़ोन उस समय नेटवर्क से बाहर रहता है जब खैर माफिया से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इससे उनकी भूमिका पर संदेह गहराता जा रहा है। ब्लॉक ऑफिसर ने पत्रकारों से बात करते हुए रविवार की छुट्टी का हवाला देकर जवाब टाल दिया, लेकिन वहीं गार्ड ने 9 कटे हुए खैर के हिस्से जब्त किए, जिन पर कोई नंबरिंग नहीं की गई थी।

जब पत्रकार राहुल राणा ने इस मामले में गार्ड से बात करनी चाही तो वह बहाने बनाते नज़र आए और बाद में उनका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। यह रवैया वन विभाग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

इस मामले पर थाना प्रभारी रैहन अजेव सिंह का कहना है कि “बचे हुए हिस्से वन विभाग द्वारा जब्त कर लिए गए हैं और पेड़ काटने वालों की तलाश जारी है।” वहीं, शिकायतकर्ता दुर्गेश कटोच का आरोप है कि “जिन लकड़ियों को कब्जे में लिया गया था, उनमें से कई अब गायब हैं और जो आज ब्लॉक ऑफिस रैहन में रखी गई है, उस पर कोई नंबर तक नहीं डाला गया है। क्या ऐसे सबूतों से जांच होगी या उन्हें छुपाने की कोशिश?”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।