Himachal: हिमाचल में बढ़ते चिट्टा नशे पर कड़ा रुख, सटीक जानकारी देने पर 25 हजार का इनाम – रुमित ठाकुर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टे (हेरोइन) जैसे खतरनाक नशे को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संस्थापक रुमित सिंह ठाकुर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह नशा युवा पीढ़ी और प्रदेश के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, जिसके खिलाफ सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति चिट्टा तस्करों की सटीक जानकारी देगा, उसे 25,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही, जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने अपील की कि अगर किसी के पास नशे के सौदागरों की कोई ठोस सूचना है, तो वे राष्ट्रीय देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के किसी भी पदाधिकारी या सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

रुमित ठाकुर ने कहा कि नशा अमीर-गरीब और जाति-पाति नहीं देखता। अगर देश के भविष्य को बचाना है, तो असामाजिक तत्वों के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है कि लोग चिट्टा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ एकजुट होकर उनकी जानकारी साझा करें। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के सहयोग की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश में भी चिट्टा अपनी जड़ें जमा चुका है। यह विचारणीय विषय है कि प्रदेश सरकार का खुफिया तंत्र इसमें कहां नाकाम हुआ। इस पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष चिट्टा तस्करों के लिए सीधे एन्काउंटर किए जाने की मांग भी रखी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।