Chamba: संत गुरु रविदास का भक्ति दर्शन: सामाजिक समरसता और मानवता के कल्याण का प्रतीक – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश संत-गुरु रविदास महासभा द्वारा ग्राम पंचायत छलाड़ा में संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संत-गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर झंडा चढ़ाने की रस्म निभाई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी को संत-गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि संत-गुरु रविदास ने जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक सौहार्द और समानता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाओं और नीतियों का सफल क्रियान्वयन कर रही है, जिससे आम जनता को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश संत-गुरु रविदास महासभा द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने डैण्ठा गांव में पूर्व स्वीकृत धनराशि के अनुरूप सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार और गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर संत-गुरु रविदास ब्लॉक महासभा द्वारा भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर कांगड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में एसडीएम पारस अग्रवाल, राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य चेला कृष्ण चंद, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के नरेंद्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, हिमाचल प्रदेश संत-गुरु रविदास महासभा के प्रतिनिधि मनोज चंद्रा, ज़िला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, खंड अध्यक्ष ओम प्रकाश और छलाड़ा इकाई के अध्यक्ष रविंद्र भाटिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।