शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बजरेड़ गांव में गौशाला में आग लगने की घटना के बाद विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
गांव एवं डाकघर बजरेड़, तहसील शाहपुर में शशिकांत शर्मा प्रेई तथा स्वर्गीय चमारू राम के पुत्र प्रीतम चंद की गौशाला में आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गौशाला की छत पर जाकर खुद आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित परिवार को मौके पर ही फौरी राहत भी प्रदान की।
इस दौरान विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के माध्यम से परिवार को हरसंभव अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता के सुख-दुःख में शामिल होना उनका नैतिक दायित्व है। किसी भी परिवार पर संकट आने की स्थिति में जनप्रतिनिधि होने के नाते उसकी मदद के लिए आगे आना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने दोहराया कि प्रभावित परिवार को इस कठिन घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


