Home हिमाचल काँगडा Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत,...

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, बंद की गई वन-वे सर्विस लेन फिर से बहाल; विधायक और SDM से बातचीत का दिखा असर

0
4

शाहपुर। व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता के चलते व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिली है। वन-वे सर्विस लेन में गाड़ियों की आवाजाही पर पुलिस प्रशासन की ओर से दोबारा रोक लगा दी गई थी। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद व्यापार मंडल के सभी सदस्य एकजुट होकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी।

व्यापार मंडल शाहपुर के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को विधायक और SDM डॉ. गणेश ठाकुर के साथ हुई पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों से अवगत कराया। इस बैठक के बाद विधायक से फोन पर भी बातचीत की गई थी। व्यापार मंडल की ओर से इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए और वन-वे सर्विस लेन में वाहनों की आवाजाही दोबारा बहाल कर दी गई। इससे व्यापारियों और आम जनता को राहत मिली।

इस पहल के लिए संबंधित प्रतिनिधि ने SDM डॉ. गणेश ठाकुर का आभार जताया, जिन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। साथ ही व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष सुनील वर्मा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार और व्यापारिक सीजन के दौरान व्यापारियों की परेशानी को समझते हुए सुनील वर्मा ने सराहनीय कदम उठाया और सभी सदस्यों को एकजुट कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए।

Advertisement
Advertisement​
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!