Home हिमाचल काँगडा Kangra: गगल के मांझी पुल पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार...

Kangra: गगल के मांझी पुल पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला; मौके पर मौत के बाद चक्का जाम

0
15

गगल। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल के मांझी पुल पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक निजी बस ने रछियालू गांव के 40 वर्षीय युवक संदीप कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भटिया बस चामुंडा से जसूर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे जब बस मांझी पुल पर पहुंची, उसी दौरान रछियालू निवासी संदीप कुमार गगल से अपने घर जाने के लिए स्कूटी पर सड़क किनारे खड़े थे। बताया गया है कि बस ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संदीप कुमार बस के टायर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जैसे ही दुर्घटना की खबर रछियालू गांव पहुंची, पूरा गांव शोक में डूब गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया है।

पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच के साथ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Watch Live on Facebook

Link 1: https://www.facebook.com/share/r/1CCpVroQzy/?mibextid=wwXIfr

Link 2: https://www.facebook.com/share/v/1DQhiragRc/?mibextid=wwXIfr

Advertisement
Advertisement​
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!