Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री और पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। रैत में पूर्व सैनिकों ने इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करवाते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी सवाल किया कि राजकीय सम्मान देने के लिए आखिर क्या मापदंड तय किए गए हैं।

पूर्व सैनिकों के अनुसार, मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन 29 सितंबर 2026 को हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश सरकार में पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। इसके अलावा, उन्होंने करीब 40 वर्षों तक पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं।

सेना में भी हासिल कीं कई उपलब्धियां

पूर्व सैनिकों ने बताया कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने जून 1962 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें अकादमी की ओर से स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। नवंबर 2024 में भारतीय सेना प्रमुख की ओर से भी उन्हें बेटनर्स अचीवर्स अवार्ड मेडलियन से सम्मानित किया गया था।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि उनके राजनीतिक और सैन्य योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाना चाहिए था। उन्होंने सरकार से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

शाहपुर कॉलेज का नाम मेजर मनकोटिया के नाम पर रखने की मांग

कप्तान प्रीतम चौधरी, कप्तान निर्मल पठानिया, नायब सूबेदार नारायण सिंह राणा, नायब सूबेदार उपेंद्र सिंह राणा, बलदेव सिंह वर्धन, रमेश कुमार, हरनाम सिंह चौहान और पूर्व प्रधान रशपाल सिंह पठानिया ने मांग की कि राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने की मंजूरी प्रदेश सरकार से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद मिली थी।

पूर्व सैनिकों ने मंजग्राम के मिन्हास समुदाय के लोगों के योगदान का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, समुदाय के लोगों ने मेजर मनकोटिया के आग्रह पर बिना किसी शर्त के करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि दान की थी। उन्होंने कहा कि मेजर मनकोटिया के योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए।

पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांगा जवाब

पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि राजकीय सम्मान देने के लिए क्या मापदंड अपनाए जाते हैं और मेजर विजय सिंह मनकोटिया को इससे वंचित क्यों रखा गया। उन्होंने सरकार से इस मामले में जवाब देने और मेजर मनकोटिया के योगदान को उचित सम्मान देने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।