HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। पंजाब में हड़ताल का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस सेवाओं पर भी पड़ा है। धर्मशाला डिवीजन के तहत चलने वाले 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं, जिससे कुल 5,540 किलोमीटर का बस संचालन प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। कई रूटों पर बस सेवाएं निलंबित की गई हैं, जबकि कुछ बसों को उनके निर्धारित गंतव्य के बजाय दूसरे स्थानों तक चलाया जा रहा है।

HRTC कांगड़ा-चंबा के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि पंजाब में हड़ताल के कारण प्रभावित रूटों पर बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बसों को वैकल्पिक गंतव्यों तक भेजा जा रहा है, जबकि कुछ रूटों पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखी गई हैं।

धर्मशाला डिवीजन के तहत पालमपुर के 5, धर्मशाला के 11, बैजनाथ के 2, नगरोटा के 2, जोगिंद्रनगर के 1 और पठानकोट के 1 बस रूट पर असर पड़ा है। वहीं, चंबा यूनिट में किसी भी रूट के प्रभावित होने की जानकारी नहीं दी गई है।

चंडीगढ़ और जालंधर जाने वाली बसों के रूट बदले

हड़ताल के चलते कई बसों को निर्धारित गंतव्य तक भेजने के बजाय बीच के शहरों तक ही संचालित किया जा रहा है। धर्मशाला से सुबह 4:40 बजे जालंधर जाने वाली बस को होशियारपुर तक चलाया जा रहा है। वहीं, सुबह 6:50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस को ऊना तक संचालित किया जा रहा है।

इसके अलावा, पालमपुर से चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। धर्मशाला से चंडीगढ़ और होशियारपुर जाने वाले कुछ रूटों पर बसों का संचालन निलंबित किया गया है। कई अन्य बसें निर्धारित समय के अनुसार ऊना, होशियारपुर, पठानकोट, गगरेट और सुजानपुर तक ही भेजी जा रही हैं।

सफर से पहले बस अड्डे से लें जानकारी

लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले संबंधित बस अड्डे से बस के रूट, समय और संचालन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।