Hamirpur: हमीरपुर की 87 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सम्मानित; 10 को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 को कांस्य पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 8 अक्तूबर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला हमीरपुर में 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन पंचायतों में पिछले एक से तीन वर्षों के दौरान टीबी का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वीरवार को बचत भवन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इन सभी 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त अभियान में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

इनमें 10 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण पदक पुरस्कार के लिए चुना गया है, क्योंकि यहां पिछले तीन वर्षों से टीबी का कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं, पिछले दो वर्षों से टीबी का कोई नया मामला न मिलने पर 9 पंचायतों को रजत पदक और एक वर्ष से नया केस न मिलने पर 68 पंचायतों को कांस्य पदक पुरस्कार दिया गया।

इसी कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं की ‘जोश’ यानी ज्वाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ टीमों का भी शुभारंभ किया गया। एनसीसी कैडेटों और अन्य युवा वॉलंटियरों से बनी ये टीमें जिले में टीबी मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायतों को भविष्य में भी टीबी मुक्त बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और अभियान में लगातार सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘जोश’ टीमों का गठन किया गया है, जिनमें एनसीसी कैडेटों के साथ अन्य युवा वॉलंटियर भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, सभी बीएमओ तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक और अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्वर्ण पदक पाने वाली पंचायतों में बणी, कियाराबाग, भगेटू, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), चंगर, जंगल (सुजानपुर ब्लॉक), चारियां दी धार, लग-कढियार, पुरली और स्वाहल शामिल हैं।

रजत पदक पाने वाली पंचायतों में घंगोट कलां, झंजियानी, बधानी, महल, पंजोत, रोहवीं, गाहली, नारा और स्पाहल शामिल हैं।

कांस्य पदक पाने वाली पंचायतों में बल्ह बिहाल, बड़ाग्राम, दलचेड़ा, दांदड़ू, ग्यारहग्रां, जुनेहन, ज्योली देवी, जोड़े अंब, कलवाल, कनोह, कड़साई, महारल, पटेरा, समैला, समताणा कलां, सठवीं, दाड़ी, ढनवान, करहा, पपलाह, पट्टा, फरनोल, गोईस, कश्मीर, मंझेली, नाल्टी, पनियाली, सनाही, सरेड़ी, ऊट्टप, हड़ेटा, मक्कड़, घलूं, मालग, करेर, लहड़ा, कोटला चिलियां, कंडरोला प्लासी, गौना, हथोल, जोल सप्पड़, भदरोल, बैहरड़, कमलाह, मझियार, रैल, भेरड़ा, बनाल, पनोह, मनिहाल, बफड़ीं, बजूरी, बल्ह, बलोह, बारीं, बरोहा, बोहनी, देई का नौण, धलोट, गसोता, ख्याह लोहारियां, नेरी, पंधेड़, सराकड़, सिकांदर, टिब्बी, उहल और उटपुर शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी डॉ. अमेया शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल; डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर...

डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा डॉ. अमेया शर्मा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित Stanford University–Elsevier सूची में शामिल हुई हैं। फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उनके शोध ने हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Kangra: कांगड़ा में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 287 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त; सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने लॉन्च की ‘जोश’ टीम, युवाओं...

कांगड़ा की 287 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ‘जोश’ टीम की लांचिंग की और युवाओं, एनसीसी, एनएसएस व सामाजिक संस्थाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।

Kangra: शाहपुर में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक संगठन ने जताया आभार;...

शाहपुर में जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान कर आभार जताया। संगठन ने कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।