हिमाचल में 3 HPPS अधिकारियों के तबादला आदेशों में बड़ा बदलाव, गौरी दत्त और भरत भूषण यहीं रहेंगे; नितिन चौहान की नई तैनाती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार के इस बदलाव के बाद तीनों अधिकारियों की पिछली तैनाती से जुड़े आदेशों में परिवर्तन किया गया है। 

संशोधित आदेश के तहत एचपीएस अधिकारी गौरी दत्त का ठियोग में उपमंडल पुलिस अधिकारी यानी एसडीपीओ के रूप में तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। अब वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डीएसपी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर ही बने रहेंगे। 

वहीं, एचपीपीएस 2021 बैच के अधिकारी नितिन चौहान को पहले सुंदरनगर में डीएसपी के रूप में तैनाती दी जानी थी। संशोधित आदेश के तहत अब उनकी तैनाती हमीरपुर में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) के रूप में की गई है। 

इसके अलावा एचपीएस अधिकारी भरत भूषण का सुंदरनगर, जिला मंडी से तबादला आदेश भी रद्द कर दिया गया है। वह अब सुंदरनगर में डीएसपी के पद पर ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस तरह संशोधित आदेशों के बाद गौरी दत्त और भरत भूषण अपनी मौजूदा तैनाती पर बने रहेंगे, जबकि नितिन चौहान की नई तैनाती हमीरपुर में की गई है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।