शाहपुर। शाहपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चंबी में दो युवकों को 406 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार टीम चंबी में रैहलू रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ, जिसके बाद नियमानुसार उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मामले में नामजद किया है।
पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


