बागा (मांगल): अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा (मांगल) परिसर में गुरुवार सुबह भारी बारिश के बीच अचानक सड़क से लगती पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर सड़क की ओर आ गिरे, जिसकी चपेट में अनलोडिंग के लिए खड़े तीन ट्रक आ गए। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
एक ट्रक को काफी नुकसान
पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि दो अन्य ट्रकों को मामूली क्षति हुई। घटना के समय ट्रक अनलोडिंग के लिए टोकन प्वाइंट के पास खड़े थे।
मलबा हटाकर बहाल किया यातायात
घटना की सूचना मिलते ही कंपनी की ओर से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। मलबा हटाए जाने के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


