JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 30 सितंबर तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 3 सितंबर: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।

वेबसाइट और अलग-अलग लिंक से करें आवेदन

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मझगरा में बाबा बड़भाग सिंह के जन्म दिवस पर उमड़ी संगत, हवन-यज्ञ और शबद कीर्तन के बाद लगाया गया भंडारा

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत मझगरा में बाबा बड़भाग सिंह के जन्म दिवस पर धार्मिक समागम आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना और शबद कीर्तन के बाद संगत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर बड़ा ऐलान, लकी ड्रॉ में मिलेंगे 100 इनाम; जुटी राशि से जरूरतमंदों की होगी मदद

शाहपुर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था और फोरलेन की सर्विस लेन पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। शनिवार से गलत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि व्यापार मंडल ने कनेक्टिविटी, जल निकासी और व्यापारिक हितों से जुड़ी मांगें उठाईं। बाजार की स्ट्रीट लाइटें भी चालू कर दी गई हैं।

Kangra: कांगड़ा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूटी सवारों से 706 ग्राम चरस बरामद; 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 17 वर्षीय CCL संरक्षण...

कांगड़ा के बैजनाथ में पुलिस ने NH के पास चेकिंग के दौरान TVS स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से 706 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि 17 वर्षीय CCL को नियमानुसार संरक्षण में लिया है।

Kangra: शाहपुर बाजार में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर बड़ी बैठक, सोमवार से कटेंगे चालान; SDM के सामने व्यापार मंडल ने रखीं 3 अहम मांगें,...

शाहपुर बाजार में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापार मंडल ने NH कनेक्टिविटी, जल निकासी और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं बाजार की स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गई हैं।