कांगड़ा में फोरलेन पुल के पिलर से टकराया सरिया लदा ट्रक, चालक की मौके पर मौत; हादसे की वजह बनी पहेली

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ज्वालामुखी क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा ज्वालामुखी में मटौर-कांगड़ा-शिमला फोरलेन पर बलूग्लोआ के पास हुआ। मृतक की पहचान धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय प्रवीण कुमार, पुत्र पोरखी राम, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सरिया लेकर गगल की ओर जा रहा था। बलूग्लोआ के समीप पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और फोरलेन के पुल के पिलर से जा टकराया। टक्कर के बाद चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में लदा सरिया चालक के शरीर में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके चलते शव को केबिन से बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ट्रक की अचानक ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो पाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।