नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी रणनीति

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। नूरपुर के विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नूरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थन की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता देने को लेकर चर्चा हुई।

विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि जनता की आवाज को सदन में मजबूती से उठाना, प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करना उनका स्पष्ट संकल्प है। उन्होंने कहा कि नूरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।