Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

Date:

--Advertisement--

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला पटवारी ने लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिला पटवारी को एक लाख रुपये दिए, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस ब्यूरो के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला पटवारी से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।