Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

Date:

--Advertisement--

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्तर पर हुई काउंसलिंग के माध्यम से लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने कॉलेज में पहली एडमिशन करवाई है। प्रशिक्षु ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का चयन किया है। अब मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके बाद कॉलेज में 100 से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज में नए बैच के लिए एमबीबीएस की कुल 120 सीटें निर्धारित हैं। फिलहाल सभी सीटें खाली हैं। राज्य स्तर की काउंसलिंग शुरू होने के बाद इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन प्रक्रिया को सुचारु और आसान बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।

कमेटियां प्रशिक्षुओं का मेडिकल परीक्षण करने के साथ उनके दस्तावेजों की जांच करेंगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाएंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के लिए ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत एक प्रशिक्षु ने चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टेट काउंसलिंग के बाद सभी सीटें भर जाएंगी।

प्राचार्य ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में मेडिकल ऑफिसर कमीशन टेस्ट में चंबा से एमबीबीएस करने वाली दो प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। डॉक्टरों की कमी के बावजूद कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।