धर्मशाला, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए इजराइल में नौकरी पाने का मौका है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड, शिमला और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से इजराइल में Home Based Caregiver के 200 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने यह जानकारी दी है।
हर महीने करीब 1.99 लाख रुपये मिलेगा वेतन
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को नए इजराइली वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वर्तमान विनिमय दर के हिसाब से यह वेतन करीब 1,99,770 रुपये प्रतिमाह के बराबर है।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास Nursing, Physiotherapy, Nurse Assistant या Midwifery में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह डिप्लोमा संबंधित भारतीय प्राधिकरणों से मान्यता प्राप्त और अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता से प्राप्त होना चाहिए।
इसके अलावा GDA, ANM, BSc Nursing या Post BSc Nursing की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार के पास संबंधित भारतीय प्राधिकरणों से मान्यता प्राप्त कम से कम 990 घंटे के Caregiving Course का प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।
उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने पहले इजराइल में काम नहीं किया होना चाहिए। आवेदक का कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इजराइल में निवासरत या कार्यरत भी नहीं होना चाहिए।
1 सितंबर तक करना होगा आवेदन
जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित Google Form के माध्यम से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है।
भर्ती प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।
Google Form आवेदन लिंक:




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


