धर्मशाला: कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मैक्लोडगंज पुलिस ने परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में की गई। आरोपी लंबे समय से संबंधित मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित था। थाना मैक्लोडगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब न्यायालय के निर्देशानुसार उसके खिलाफ आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

कांगड़ा पुलिस ने कहा कि उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



