Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने गुरुवार को शाहपुर उपमंडल के आपदा प्रभावित गांवों घड़गूण, सपैड़ा और भंगार का दौरा कर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने 28 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Advertisement

दौरे के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री में टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, हैंडवॉश, सैनिटरी नैपकिन, तौलिये, पेयजल, इलेक्ट्रोलाइट, जूस, बिस्किट, नमकीन, छाते, रेनकोट, फल, स्कूली बैग, कपड़े तथा अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

Advertisement

ज्योति बैरवा ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी आपसी समन्वय के साथ राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने और उनकी हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शाहपुर गणेश ठाकुर, नायब तहसीलदार दरीणी राजेंद्र सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. शर्मा तथा सोसायटी की आजीवन सदस्य अनीता मनकोटिया, शकुंबरी वर्मा, शारदा विष्ट, राका कौल, स्वर्णलता, उर्मिला राणा, संतोष शर्मा और सविता बैहल भी मौजूद रहीं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर का शानदार प्रदर्शन, G.S.S.S. बोह को दोनों सेटों में हराकर राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीता; सेमीफाइनल में एंट्री

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जोनल लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Kangra: शाहपुर में ₹1,500 के वादे को लेकर प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब और हिसाब

शाहपुर के लपियाना बाजार में ₹1,500 प्रति माह देने के वादे को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिलाओं से किए गए वादे पर जवाब और हिसाब देने की मांग की।

Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में फ्रेशर पार्टी का जलवा, पायल बनीं मिस फ्रेशर तो उदय ठाकुर ने जीता मिस्टर फ्रेशर का खिताब

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पायल को मिस फ्रेशर और उदय ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि शीतल मिस पर्सनैलिटी और विशेष मिस्टर हैंडसम बने।

Kangra: शाहपुर जोन अंडर-19 लड़कों की जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, G.S.S.S. भटेच्छ को 32-23 से हराकर...

शाहपुर जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की अंडर-19 कबड्डी टीम ने राउंड-2 के क्वार्टर फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भटेच्छ को 32-23 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।