Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल थाना क्षेत्र में करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्यूआरटी (QRT), सीआईए स्टाफ और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Advertisement

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध लाहन बरामद हुई, जिसे नियमानुसार तुरंत नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।

Advertisement

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

नूरपुर पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।