मंडी में 28 जुलाई को लगेगी राज्य महिला आयोग की अदालत, शिकायतकर्ताओं को मिलेगा सुनवाई का मौका; अगले दिन होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Date:

--Advertisement--

मंडी: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग 28 जुलाई, 2026 को मंडी स्थित उपायुक्त कार्यालय (डीसी कोर्ट) में सुनवाई आयोजित करेगा। इस दौरान मंडी जिले और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित महिला मामलों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी और आयोग की सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहेंगी तथा संबंधित मामलों पर सुनवाई करेंगी।

Advertisement

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों को महिला संबंधी किसी भी मामले में शिकायत दर्ज करवानी है या अपनी बात आयोग के समक्ष रखना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर सुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। आयोग का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Advertisement

इसके अलावा, राज्य महिला आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से 29 जुलाई, 2026 को मंडी स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र ढांगसीधार के प्रमुख संसाधन केंद्र (जेजेएम) सीसीडीयू में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Advertisement

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के वन स्टॉप सेंटरों के कर्मचारी भाग लेंगे। आयोग ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी ओएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम उचित समय पर अलग से आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

राज्य महिला आयोग का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला सुरक्षा और सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर और समय पर सहायता मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।