Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 जुलाई: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित बोह क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और हर प्रभावित परिवार तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

Advertisement

दौरे के दौरान केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित शाहपुर विधानसभा के अंतिम गांव लाम का भी दौरा किया, जहां हाल ही में हुए भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों के शीघ्र और बेहतर पुनर्वास के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जिला प्रशासन भी पूरी संवेदनशीलता तथा तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Advertisement

इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आपदा प्रभावित विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज, अंकपत्र या अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र आपदा में नष्ट हो गए हैं या खो गए हैं, जिला प्रशासन उनका विवरण एकत्रित कर संबंधित शिक्षा बोर्डों के माध्यम से दोबारा प्रमाणपत्र जारी करवाने में पूरा सहयोग करेगा, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी तरह प्रभावित न हो।

Advertisement

दौरे के दौरान अधिकारियों ने उपमुख्य सचेतक को राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, डीएफओ अमित शर्मा सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर ड्रोणाचार्य कॉलेज में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर

कारगिल विजय दिवस पर ड्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में रोटरैक्ट क्लब (RID 3070) ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा सहित शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति का संदेश दिया।