Kangra: शिकागो दौरा किया रद्द, मीलों पैदल चलकर बोह आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे केवल सिंह पठानिया; बोले- शाहपुर की जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित बोह क्षेत्र के सपेड़ा और गढ़घूँ गांवों का दौरा करते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनके लिए शाहपुर की जनता की सेवा किसी भी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें बोह क्षेत्र में बादल फटने से हुई भीषण तबाही की सूचना मिली, उन्होंने अपना पूर्व निर्धारित शिकागो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दौरा तुरंत रद्द कर दिया और सीधे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना आसान नहीं था। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं और वाहनों की आवाजाही संभव नहीं थी। ऐसे में उन्होंने मीलों पैदल यात्रा की और जहां आवश्यकता पड़ी, वहां जेसीबी की सहायता से आगे बढ़े। लगातार मूसलाधार बारिश, सड़कों पर बहते पानी, पत्थरीले रास्तों और भूस्खलन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे सपेड़ा और गढ़घूँ गांव पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।

इसके बाद केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में बनाए गए राहत शिविर का दौरा किया। वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक सभी परिवारों का पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 19 परिवारों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि और आवश्यक दैनिक उपयोग की राहत किट उपलब्ध करवाई गई है। वहीं आंशिक रूप से प्रभावित 15 परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन के पास 3 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करवाई है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता दी जा सके।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विधायक ने बीएमओ को राहत शिविर में पांच अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और आवश्यक उपचार समय पर सुनिश्चित किया जा सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Dharmendra Pradhan Himachal Connection & Love Story: क्या आप जानते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल हिमाचल में है? जानिए उनकी लव स्टोरी...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से भी गहरा रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। जानिए दोनों की मुलाकात, शादी और परिवार की दिलचस्प कहानी।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीद घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदार की जगह दूसरों ने किए हस्ताक्षर; विजिलेंस जांच में नए राज सामने...

गगल एयरपोर्ट के पास धारा 118 के कथित उल्लंघन से जुड़ी जमीन खरीद मामले में विजिलेंस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में खरीदार की जगह अन्य लोगों के हस्ताक्षर और फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के जरिए जमीन खरीदने के संकेत मिले हैं।

Himachal: देहदान की इच्छा लेकर IGMC पहुंचे 78 वर्षीय बुजुर्ग, दो दिन भटकने के बाद लौटे निराश; अब जांच के आदेश

सुबाथू के 78 वर्षीय सुरेंद्र सिंह देहदान की इच्छा लेकर आईजीएमसी शिमला पहुंचे, लेकिन उनका दावा है कि दो दिन तक विभागों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें दूरी का हवाला देकर मना कर दिया गया। मामले पर अब जांच की बात कही गई है।

Himachal Weather Alert: 27 से 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बड़ी...

हिमाचल प्रदेश में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कांगड़ा, मंडी, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।