हिमाचल: मर्चेंट नेवी कोर्स की फीस हड़पने वाले को सोलन पुलिस ने दबोचा

Date:

--Advertisement--

धर्मपुर (हिमाचल प्रदेश) में मर्चेंट नेवी इंस्टीट्यूट की फीस के पैसे हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अंबाला से हिरासत में लिया और उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस धोखाधड़ी के मामले में महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके बेटे देवेश दत्ता ने जुलाई 2024 में इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी की परीक्षा पास की थी और बाद में चेन्नई स्थित वीईएलएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेरिटाइम में ट्रेनिंग के लिए सीट आबंटित की गई।

Advertisement – HIM Live Tv

देवेश ने इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया, जिसके बाद संस्थान के निदेशक सिद्धार्थ ने 3,50,000 रुपये अग्रिम फीस के तौर पर मांगे। शिकायतकर्ता ने 6,52,500 रुपये दिए, लेकिन कुछ समय बाद कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि पूरी फीस जमा नहीं हुई है। सिद्धार्थ ने सिर्फ 50,000 रुपये ही कॉलेज को दिए थे और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।

Shimla: पुलिस लाइन के पास पुलिस कर्मचारी की कार फूंकी, खाकी को खुली चुनौती? जानिए पूरी घटना

शिमला में पुलिस लाइन भराड़ी के पास पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी की कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पार्षद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।