Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए आदेश

Date:

--Advertisement--

मंडी। मौसम विभाग शिमला द्वारा 20 और 21 जुलाई 2026 के लिए मंडी जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में विद्यार्थियों और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

Advertisement

जारी आदेशों के अनुसार 20 और 21 जुलाई को मंडी जिले के सभी सरकारी विंटर सेशन स्कूल, निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, डीआईईटी, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र और निजी डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। इन संस्थानों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि प्रशासन ने कुछ संस्थानों को इस आदेश से छूट दी है। आवासीय शिक्षण संस्थान, आईआईटी मंडी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक और अन्य मेडिकल कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 और 21 जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी, जिनकी नई तिथियों की घोषणा संबंधित संस्थानों द्वारा बाद में की जाएगी।

Advertisement

प्रशासन ने यह फैसला भारतीय मौसम विभाग (IMD) की उस चेतावनी के बाद लिया है, जिसमें मंडी जिले में अति भारी बारिश, भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे हालात में छात्रों और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, बीडीओ और जिला जनसंपर्क अधिकारी को आदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार और सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।