Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20-21 जुलाई को इन जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) ने 18 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी अपने ताजा वेदर वार्निंग बुलेटिन में प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर 20 और 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और कुल्लू में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हमीरपुर, शिमला और सोलन में भारी बारिश का अनुमान है।

18 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुल्लू में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 19 जुलाई को कांगड़ा, शिमला और मंडी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। 22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, मडस्लाइड, अचानक बाढ़, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलभराव, फसलों को नुकसान और सड़कों पर फिसलन जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें, नदी-नालों और जलाशयों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ट्रेकिंग और अन्य बाहरी गतिविधियों को फिलहाल टाल दें तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी होने वाली ताजा एडवाइजरी पर लगातार नजर बनाए रखें।

Advertisement

प्रशासन ने भी सभी संबंधित जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।