Una: हिमाचल में चिट्टे पर ऊना पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब के दो युवक 10.29 ग्राम नशे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ ऊना पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने पंजाब से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस थाना मैहतपुर के एएसआई नागिंदर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम भटोली स्थित शिव मंदिर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक से 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे कथित तौर पर छिपाकर रखा गया था।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान बाइक चालक राहुल कुमार निवासी नंगल टाउनशिप, जिला रोपड़ (पंजाब) और उसके साथ सवार अभिषेक निवासी दबेटा, तहसील नंगल, जिला रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टा और बाइक को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी के पास मादक पदार्थों की तस्करी या खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।