Kangra: भीषण गर्मी में राहत: शाहपुर मेन बाजार के रत्नी देवी कॉम्प्लेक्स में छबील, राहगीरों की लगी कतार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर मेन बाजार स्थित रत्नी देवी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के लिए छबील का आयोजन किया गया। ‘खुद पिएं, दूसरों को भी पिलाएं’ के संदेश के साथ शुरू हुई यह सेवा सुबह से लगातार जारी रही, जहां आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया।

इस छबील का आयोजन संयुक्त रूप से ज्योति शूज एम्पोरियम, अजीत क्लॉथ हाउस, अजीत फिलिंग स्टेशन तथा योगिंदर पाल और प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

Advertisement

कार्यक्रम स्थल पर मटके का ठंडा पानी और स्टील के गिलास के माध्यम से राहगीरों, दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को जल सेवा दी गई। आयोजन में “Quench your thirst, embrace the blessings” और “A small act of kindness can be a huge blessing” जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए।

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन गर्मी में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।