HPRCA Exam Dates Announced: इन पोस्ट कोड की परीक्षा तिथियां जारी, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न पोस्ट कोड के तहत होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वैज्ञानिक सहायक (डिजिटल फोरेंसिक) पोस्ट कोड 25021 की परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं शिक्षक (लोक प्रशासन) पोस्ट कोड 26034 और शिक्षक (भूगोल) पोस्ट कोड 26027 की परीक्षाएं 30 जून को होंगी। इसके अलावा शिक्षक (रसायन विज्ञान) पोस्ट कोड 26018 तथा शिक्षक (कम्प्यूटर) पोस्ट कोड 26032 के पदों के लिए 3 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी भेजी जाएगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय-समय पर अपनी ई-मेल आईडी, एसएमएस और आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट चेक करते रहने की अपील की है, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वे वंचित न रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह घाटी आपदा पीड़ितों से CM सुक्खू ने की सीधी बात, 19 परिवारों को तत्काल राहत, जल्द करेंगे दौरा

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फोन पर बात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। 19 परिवारों को तत्काल राहत राशि और जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर की बोह घाटी आपदा में मदद को आगे आया “We R Setu” NGO, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

शाहपुर की बोह घाटी में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए “We R Setu” NGO आगे आया है। संस्था की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर राशन और राहत सामग्री वितरित की तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, MLA केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

शाहपुर में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया।

Kangra: रिटायर्ड पटवारियों के लिए सुनहरा मौका, वन विभाग में 40 हजार रुपये मासिक मानदेय पर निकली भर्ती

वन्य प्राणी वृत्त (उत्तर) धर्मशाला ने सेवानिवृत्त पटवारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।