Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा शिखा ने बी.कॉम में हासिल किया प्रथम स्थान, 8.68 CGPA से बढ़ाया संस्थान का गौरव

रैत। द्रोणाचार्य कॉलेज, रैत की मेधावी छात्रा शिखा ने बी.कॉम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.68 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। शिखा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे महाविद्यालय में भी गर्व की भावना देखी जा रही है।

शिखा की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया तथा प्राचार्य प्रवीण शर्मा ने शिखा को इस उत्कृष्ट सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने महाविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और प्राध्यापकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन हमेशा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!