भूकंप के बाद भी लोगों की चिंता में जुटे वार्ड पंच आदित्य राणा, अपने घर में आई दरार के बावजूद कर रहे नुकसान का जायजा
शाहपुर, 6 जून। शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों का असर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला है। ग्राम पंचायत सिहुंवा के नवनिर्वाचित वार्ड पंच वार्ड नंबर-5 आदित्य राणा के घर की रसोई की दीवार में दरार आ गई है। भूकंप के बाद परिवार ने घर का निरीक्षण किया तो रसोई की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई।
जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों के बाद दीवार में आई दरार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हालांकि अपने घर में हुए नुकसान के बावजूद आदित्य राणा अपने वार्ड के लोगों की स्थिति जानने और उन्हें हुए संभावित नुकसान की जानकारी जुटाने में व्यस्त रहे। उन्होंने वार्ड के विभिन्न परिवारों से संपर्क कर हालात का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि आदित्य राणा रविवार को भी अपने वार्ड के अन्य लोगों से बातचीत कर भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी एकत्र करेंगे। क्षेत्र में भूकंप के बाद लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है और कई स्थानों से मकानों में दरारें आने तथा नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं। आदित्य राणा के घर की रसोई में आई यह दरार भी भूकंप के प्रभाव को दर्शाती है।
खबर अपडेट की जा रही है…
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!