शाहपुर, 6 जून। शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारी के महाड़ गांव में डुमनू राम पुत्र परखी राम के पक्के मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के कारण मकान की दीवारों में कई स्थानों पर गहरी और चौड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे पूरा भवन असुरक्षित हो गया है और कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
मकान मालिक डुमनू राम ने बताया कि भूकंप के झटकों के बाद पूरे घर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। मकान की संरचना कमजोर हो चुकी है और स्थिति इतनी गंभीर है कि परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घर में रहना अब सुरक्षित नहीं रह गया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा तथा राहत उपलब्ध करवाई जाए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि परिवार को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए।
Watch Live on Facebook & YouTube
Facebook: https://www.facebook.com/share/r/1CYU9FRewf/?mibextid=wwXIfr
YouTube: https://youtube.com/shorts/_ZtalNyVf3M?si=SwQ3fEsyfJYyTw_d
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


