Kangra: कांगड़ा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, उपायुक्त ने SDM को दिए विशेष अधिकार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में पंचायत चुनावों के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) हेमराज बैरवा ने जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को अधिकृत किया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह अधिकार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत प्रदान किए गए हैं। इसके तहत विभिन्न विकास खंडों और पंचायत क्षेत्रों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

जारी आदेशों के अनुसार एसडीएम जवाली को नगरोटा सूरियां, एसडीएम नूरपुर को नूरपुर, एसडीएम देहरा को देहरा एवं प्रागपुर, एसडीएम ज्वालामुखी को सुरानी, एसडीएम कांगड़ा को कांगड़ा, एसडीएम पालमपुर को पालमपुर, भवारना एवं पंचरुखी, एसडीएम जयसिंहपुर को लंबागांव, एसडीएम बैजनाथ को बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला को धर्मशाला, एसडीएम धीरा को सुलह, एसडीएम नगरोटा बगवां को नगरोटा बगवां एवं बड़ोह, एसडीएम फतेहपुर को फतेहपुर, एसडीएम शाहपुर को रैत तथा एसडीएम इंदौरा को इंदौरा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि शपथ ग्रहण प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी ताकि पंचायतों में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को जल्द गति मिल सके। पंचायत चुनावों में चुने गए प्रतिनिधियों के लिए यह प्रक्रिया उनके कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Bose: विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! हिमाचल बोर्ड ने अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को दी जमा दो के बराबर...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने NWAC मान्यता प्राप्त अमेरिकी स्कूलों के ग्रेड-12 हाई स्कूल डिप्लोमा को जमा दो के समकक्ष मान्यता दे दी है। यह मान्यता केवल उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए लागू होगी।

एक ही घर से निकले दो NEET टॉपर! रोहड़ू के भाई-बहन ने साथ पास की परीक्षा, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल

रोहड़ू के मण्डलगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुई के भाई-बहन सीरत वर्मा और हर्षित वर्मा ने एक साथ NEET परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।