Shimla: शिमला पुलिस का ड्रग माफिया पर बड़ा वार: करोड़ों की संपत्ति जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

शिमला जिला पुलिस ने “ड्रग फ्री हिमाचल” अभियान के तहत नशा माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सप्लाई और डिमांड दोनों मोर्चों पर एक साथ सख्त कदम उठाते हुए इस साल अब तक नशा तस्करों की करीब 1.13 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। खास बात यह है कि वर्ष 2024 और 2025 में इस तरह की कोई बड़ी संपत्ति जब्ती कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन इस बार सिर्फ तीन महीनों में ही पुलिस ने पिछले वर्षों की तुलना में सबसे बड़ी वित्तीय कार्रवाई कर दी है।

कोटखाई के चिट्टा तस्कर आर्यन की 60 लाख की संपत्ति सीज की गई है, जिसमें उसका मकान और स्कॉर्पियो वाहन शामिल हैं। 20 वर्षीय आर्यन पुत्र सुभाष, निवासी मिहाणी (कोटखाई) को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कैथू सब-जेल में बंद किया गया है। जांच में सामने आया कि उसके पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं था, लेकिन वर्ष 2024 में उसके बैंक खातों में 23 लाख रुपये और 2025 में 25 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन दर्ज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ 2023 और 2025 में कोटखाई थाने में चिट्टा तस्करी के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के बाद उसकी नशे की कमाई से बनाई गई स्कॉर्पियो गाड़ी और दोमंजिला मकान जब्त कर लिया है।

इसी तरह कुमारसैन में दर्ज अफीम तस्करी मामले में पुलिस ने 53 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई थी, जब पुलिस ने नेपाल मूल के तीन आरोपियों ऐन बहादुर, चक्र बहादुर और मोहन शाही के कब्जे से 9.028 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। आगे की जांच में 12 अप्रैल को कंडाघाट में लक्ष्मी नाम की महिला को 2.039 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। फिलहाल चारों आरोपी कैथू जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से कंडाघाट, नारकंडा और आसपास के क्षेत्रों में अफीम की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने ऐन बहादुर की दो गाड़ियां, 12 लाख नकद और लक्ष्मी की बाइक व बैंक खातों में जमा 5 लाख रुपये समेत कुल 53 लाख की संपत्ति सीज की है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकतर मामले इंटरमीडिएट और कमर्शियल क्वांटिटी से जुड़े हैं। इन मामलों में 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क पर वार करते हुए 42 बड़े सप्लायरों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और भारत-नेपाल बॉर्डर जैसे क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अब सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति जब्त कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-दामाद के घर से मिला 11 ग्राम चिट्टा, दोनों गिरफ्तार

कांगड़ा के नूरपुर पुलिस जिले में डमटाल थाना पुलिस ने गांव छन्नी में छापेमारी कर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला और उसके सगे दामाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Kangra: क्यारी पंचायत को मिली बड़ी सौगात, नया भव्य पंचायत भवन बनेगा; विधायक केवल सिंह पठानिया ने करोड़ों के विकास की दिशा में किए...

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने नए पंचायत भवन, सड़क, स्कूल और पेयजल सुविधाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि भी वितरित की गई।

Kangra: HPU Regional Centre Dharamshala में एडमिशन का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी; जानिए अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पीजी, एलएलबी, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।

Shahpur: सरस्वती वंदना और हवन से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कॉलेज में शुरू होगी B.Voc की पढ़ाई; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर के राजकीय महाविद्यालय में सरस्वती वंदना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने B.Voc कोर्स शुरू होने की घोषणा करते हुए भविष्य में BBA और BCA कक्षाएं शुरू करने की भी जानकारी दी।