Kangra: पालमपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी! फंदे से लटका मिला शव, हत्या के शक में एक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में एक विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का शव लाहला स्थित एक किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मृतक के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि शुभम ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी मौत के पीछे किसी अन्य व्यक्ति का हाथ हो सकता है। परिजनों के अनुसार, जिस हालत में शव फंदे से लटका मिला, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका दावा है कि युवक की टांगें पीछे की ओर मुड़ी हुई थीं और शरीर पूरी तरह से हवा में नहीं लटक रहा था। इसी आधार पर परिवार इसे हत्या का मामला बता रहा है।

परिजनों के शक के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। गहन पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है।

इस घटना को लेकर शुक्रवार रात बड़ी संख्या में लोग पालमपुर पुलिस थाना पहुंच गए थे और निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। शनिवार सुबह भी थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे पूरे दिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थानीय लोग लगातार पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 34 साल पुरानी तस्वीर ने फिर ताजा की राम मंदिर आंदोलन की यादें, शाहपुर के राकेश चौहान साथियों संग पहुंचे थे अयोध्या

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान उर्फ पिंका के निधन के बाद दिसंबर 1992 की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। सरयू नदी के किनारे खिंची इस तस्वीर में वह शाहपुर के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बेटों ने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

Kangra: घट्टा टोल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 2 घंटे तक चक्का जाम; कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसे वाहन, एंबुलेंस भी...

कांगड़ा के रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। विधायक पवन काजल समेत कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के नर्सिंग कॉलेज में दिवाली की धूम, भावुक माहौल में प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दी विदाई

श्री बालाजी हॉस्पिटल से संबद्ध नर्सिंग कॉलेज में धनतेरस और दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को विदाई दी गई। डॉ. राजेश ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।