Sirmaur: सिरमौर सड़क हादसा: कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां एक भीषण कार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा उपमंडल संगड़ाह के तहत पुलानी मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP79-2756 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अमरा देवी (पत्नी देव राज, निवासी गत्ताधार, संगड़ाह), उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या, 14 वर्षीय प्रियंका (पुत्री दीप राम, निवासी ऊचा टिक्कर, संगड़ाह) और 62 वर्षीय सज्जन सिंह (पुत्र थापलू राम, निवासी काजवा, संगड़ाह) के रूप में हुई है।

हादसे में कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस हादसे की पुष्टि एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।