Smart Meter Revolution: सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली सिस्टम शुरू, 29 हजार कार्यालयों में लागू हुई नई व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

केंद्र सरकार की पुनर्निर्मित वितरण योजना (आरडीएसएस) के तहत राज्य के सरकारी दफ्तरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड प्रणाली में बदल दिए गए हैं। राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश के 29 हजार से अधिक सरकारी कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके बाद अब इन दफ्तरों में मोबाइल की तरह बिजली का रिचार्ज कर उपयोग किया जा रहा है।

इस नई व्यवस्था से सरकारी दफ्तरों में बिजली के दुरुपयोग पर रोक लगने के साथ-साथ बिजली बिलों में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। योजना के तहत प्रदेशभर में बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदला जा रहा है। शुरुआत में बिजली बोर्ड ने अपने ही लगभग 1500 कार्यालयों में यह प्रीपेड प्रणाली लागू कर दी थी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य के सरकारी दफ्तरों में विस्तार दिया गया।

स्मार्ट मीटरों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑनलाइन रिचार्ज, दैनिक खपत का रिकॉर्ड और अलर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अब हर दफ्तर में बिजली खपत का सटीक डेटा मिल सकेगा और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इससे राजस्व प्रबंधन भी और मजबूत होगा, क्योंकि अब पहले भुगतान और बाद में उपयोग की प्रणाली लागू हो गई है, जिससे बकाया बिलों की समस्या खत्म होने की उम्मीद है।

बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर (पी एंड एम) ई. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 29 हजार से अधिक सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में बदल दिया गया है।

सरकार का मानना है कि सरकारी संस्थानों में लंबे समय से बिजली की अनावश्यक खपत एक बड़ी चुनौती रही है। कई बार काम खत्म होने के बाद भी दफ्तरों में लाइटें, पंखे और अन्य उपकरण चालू रह जाते थे, जिससे बिजली की बर्बादी होती थी। अब स्मार्ट मीटर से हर यूनिट की निगरानी डिजिटल रूप से संभव होगी और विभागों को वास्तविक खपत का पूरा डेटा मिलेगा। इससे विभाग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बिजली खर्च कर सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दिल्ली की फ्लाइट से पहले अस्पताल पहुंचे केवल सिंह पठानिया, सुबह 6:30 बजे से जनसमस्याओं के समाधान में जुटे

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार सुबह सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

शिमला में नशे पर पुलिस का बड़ा वार! हरियाणा रोडवेज बस से 9 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kangra: चोरी की स्कूटी चाय बागान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार; कांगड़ा में बाइक चोरी के आरोपी पर भी पुलिस का शिकंजा

पंचरुखी पुलिस ने सलियाणा से स्कूटी चोरी के मामले में मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पट्टी स्थित चाय बागान से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई। वहीं, कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पंजाब निवासी दिलबाग सिंह को शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।