Siya Murder Case Update: सिया हत्याकांड में बड़ा मोड़, आरोपी ने कबूला जुर्म, 5 दिन की पुलिस रिमांड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के बैंजी गांव की 19 वर्षीय छात्रा सिया की हत्या के मामले में अब जांच तेज हो गई है और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह सामने लाई जा सके।

आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 अप्रैल तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपी न्यायिक हिरासत में था और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

शुरुआती जांच में आरोपी पुलिस के सवालों पर चुप्पी साधे हुए था, लेकिन अब सामने आया है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पूछताछ के दौरान वह टूटता नजर आ रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भी बढ़ गया है और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही कुछ सैंपल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच टीम डिजिटल सबूतों पर भी काम कर रही है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात से पहले और बाद में आरोपी किन लोगों के संपर्क में था।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए कोर्ट में पेशी के दौरान धर्मपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और कमांडो सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल था। फिलहाल, मामले की पूरी सच्चाई पुलिस रिमांड और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।