Shimla में चोरी का खुलासा, 3 दिन में आरोपी गिरफ्तार, CCTV से मिला बड़ा सुराग

Date:

--Advertisement--

शिमला के बालूगंज थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी के एक मामले को महज तीन दिनों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी की पहचान की, बल्कि उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया है। यह घटना 8 अप्रैल को टुटू के ढांडा क्षेत्र में हुई थी, जब एक घर में लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया था।

शिकायतकर्ता राजेश लता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने काम पर गई थीं और जब शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटीं तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गईं। घर और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और अंदर से करीब एक लाख रुपये नकद और जेवरात गायब थे।

सूचना मिलते ही बालूगंज थाना पुलिस और जतोग चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के बाद भागता हुआ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की।

लगातार प्रयासों और पीछा करने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष रांटा निवासी कोटखाई, वर्तमान निवासी लोअर टुटू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।