Himachal: पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: अवैध कब्जाधारियों और चिट्टा केस वालों की एंट्री बंद, परिवार भी नहीं लड़ पाएगा चुनाव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब सरकारी भूमि या शामलात भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके साथ ही चिट्टा और हेरोइन तस्करी के मामलों में चार्जशीटेड आरोपियों पर भी चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में साफ-सुथरी छवि वाले और ईमानदार प्रतिनिधियों का चयन सुनिश्चित करना है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

सरकार के निर्देशों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी या सामुदायिक भूमि पर अवैध कब्जे का मामला राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, तो उसे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे व्यक्ति के परिवार का कोई भी सदस्य भी चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेगा। आयोग का मानना है कि इस फैसले से भूमि अतिक्रमण जैसे गंभीर मामलों में शामिल लोगों को पंचायत स्तर पर सत्ता से दूर रखा जा सकेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में शामलात भूमि, जिसे जुमला मुश्तरका मालकान भूमि भी कहा जाता है, सामुदायिक उपयोग के लिए होती है और इस पर कब्जे की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय रही है।

इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को अपराधमुक्त बनाने के लिए आयोग ने नशा तस्करी से जुड़े मामलों पर भी सख्ती दिखाई है। यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ चिट्टा या हेरोइन से जुड़े मामलों में अदालत द्वारा चार्जशीट फ्रेम हो चुकी है, तो वह भी चुनाव नहीं लड़ सकेगा। इस प्रावधान का मकसद पंचायत स्तर पर नशे और अपराध के प्रभाव को खत्म करना है।

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक बिल भी पारित किया जा चुका है, जिसमें चिट्टा और हेरोइन तस्करी में शामिल आरोपियों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने का प्रावधान है। फिलहाल यह बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद यह नियम लागू हो जाएगा और आगामी पंचायत चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।