Kangra: 350 सीढ़ियां, रहस्यमयी गुफा और दिव्य ऊर्जा… जानिए कांगड़ा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का अनोखा रहस्य

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एक ऐसा अद्भुत स्थान है, जहां प्रकृति, आस्था और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है। शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत सद्दूं गांव के अंतिम छोर पर बना यह प्राचीन प्राकृतिक गुफा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। शाहपुर से करीब 5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित यह मंदिर सरस्वती खड्ड के किनारे पहाड़ी की तलहटी में प्राकृतिक गुफा के रूप में मौजूद है, जहां चारों ओर फैली हरियाली और बहते जल की मधुर ध्वनि एक अलग ही आध्यात्मिक माहौल बना देती है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव अपनी अर्धांगिनी माता उमा के साथ पृथ्वी पर विचरण करते समय इस स्थान को साधना और विश्राम के लिए चुनते थे। गुफा के भीतर स्थापित प्राकृतिक शिवलिंग को उनकी दिव्य उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है, जो सदियों से यहां विराजमान है। यही कारण है कि यह स्थान आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

इस क्षेत्र की भौगोलिक बनावट भी काफी रहस्यमयी मानी जाती है। एक ओर सरस्वती खड्ड और दूसरी ओर खोली खड्ड बहती है, जिससे यह पूरा इलाका किसी टापू जैसा दिखाई देता है। क्षेत्र के मध्य में एक प्राकृतिक सुरंग जैसी आकृति भी देखने को मिलती है, जिसके ऊपर पूरा गांव बसा हुआ है। मान्यता है कि पूर्व दिशा की गुफाओं में महात्माओं ने तपस्या की, जबकि दूसरी ओर स्थित गुफा आज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के रूप में पूजनीय है।

मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव है। मुख्य द्वार से प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को करीब 350 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जैसे-जैसे लोग ऊपर बढ़ते हैं, वातावरण में शांति और भक्ति की भावना और गहरी होती जाती है। गुफा के भीतर दो प्राकृतिक द्वार हैं, एक से प्रवेश और दूसरे से बाहर निकला जाता है। अंदर स्थित प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करते ही मन श्रद्धा से भर उठता है।

इस प्राचीन स्थल के इतिहास का कोई स्पष्ट लिखित प्रमाण नहीं मिलता, जिससे इसकी रहस्यमयता और भी बढ़ जाती है। हालांकि, शिव पुराण में ‘सिद्धेश्वर’ स्वरूप का उल्लेख इस स्थान की धार्मिक महत्ता को और मजबूत करता है। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां हर आगंतुक को शांति, श्रद्धा और एक दिव्य ऊर्जा का अनुभव होता है। कांगड़ा की धार्मिक और प्राकृतिक विरासत में यह स्थल एक अनमोल धरोहर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।