Himachal: पीएम मोदी पर पोस्ट पड़ी भारी, कांग्रेस नेता पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस

Date:

--Advertisement--

पीएम मोदी पर पोस्ट पड़ी भारी, कांग्रेस नेता अनिल डढवाल पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट करना गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता अनिल डढवाल के लिए मुश्किलों का कारण बन गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम हिमाचल पहुंची, हालांकि वह घर पर नहीं मिले।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने अनिल डढवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मामला उनके द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम गगरेट स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे, जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

पुलिस ने उनके नाम नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 स्थित पुलिस स्टेशन में तय समय के भीतर पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई उनके पेश होने के बाद तय की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल डढवाल ने कहा कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह गांधी और नेहरू की विचारधारा से प्रेरित हैं और सत्ता के ऐसे कदमों से घबराने वाले नहीं हैं। डढवाल ने साफ किया कि वह भागेंगे नहीं, बल्कि खुद दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।

अनिल डढवाल गगरेट क्षेत्र के एक सक्रिय कांग्रेस नेता हैं। वह ग्राम पंचायत दियोली के उपप्रधान और पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं और सोशल मीडिया पर पार्टी के पक्ष को प्रमुखता से रखने के लिए जाने जाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।