Himachal: हिमाचल में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर फाइनल करने के सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा तय की है, जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि 31 मार्च तक पंचायतों का आरक्षण रोस्टर हर हाल में फाइनल किया जाए।

पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 20 मार्च से सभी जिलों में आरक्षण रोस्टर निर्धारण का कार्य शुरू होगा। 30 मार्च तक इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और 31 मार्च को उपायुक्त अपने-अपने जिलों का रोस्टर आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक करेंगे।

इस बार चुनावी समीकरण इसलिए भी बदले हुए नजर आएंगे क्योंकि प्रदेश में 84 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसके अलावा कई मौजूदा पंचायतों की सीमाओं में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में आरक्षण का निर्धारण नए सिरे से किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग की जनसंख्या के नवीनतम आंकड़ों को आधार बनाकर ही आरक्षण तय किया जाएगा।

जैसे ही 31 मार्च को रोस्टर की स्थिति स्पष्ट होगी, राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अप्रैल के मध्य तक चुनावी अधिसूचना जारी हो सकती है।

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि सभी जिलों को समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई पंचायतों के गठन के बाद यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है और इसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।