Himachal: ईरान-इज़रायल तनाव का असर हिमाचल तक, कांगड़ा एयरपोर्ट पर फंसे विदेशी पर्यटक; फ्लाइट कैंसिल होने से बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

इज़रायल-ईरान विवाद और खाड़ी देशों पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिसका असर अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें रद्द होने के कारण विदेशी पर्यटक कांगड़ा में ही फंस गए हैं और अपनी फ्लाइट दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिन पर्यटकों को कांगड़ा से दिल्ली होते हुए अपने देश लौटना था, उनकी फ्लाइट दिल्ली से ही कैंसिल कर दी गई। ऐसे में वे फिलहाल कांगड़ा में ठहरे हुए हैं और यह देख रहे हैं कि हवाई सेवाएं कब सामान्य होंगी, ताकि वे अपने घर लौट सकें।

इज़रायली टूरिस्ट जेला ने बताया कि उन्हें आज सुबह इज़रायल के लिए रवाना होना था, लेकिन उनकी फ्लाइट रद्द हो गई। उन्होंने कहा कि अब वह यहीं रुककर इंतजार कर रही हैं, जब तक घर वापस जाने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं मिल जाता। जेला ने कहा कि मौजूदा हालात चिंताजनक हैं, लेकिन वह यही प्रार्थना करती हैं कि पूरी इंसानियत एक है और दुनिया में शांति बनी रहे।

हवाई सेवाओं में आई इस बाधा ने कई यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया है। पर्यटक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द हालात सामान्य होंगे और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।