Himachal: हिमाचल के परौर में बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों के पहुंचते ही उमड़ी हजारों की भीड़, निजी चॉपर से पहुंचे, भोटा दौरे का भी कार्यक्रम तय

Date:

--Advertisement--

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के परौर स्थित सत्संग घर पहुंचे, जहां उनके आगमन की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में अनुयायी उनके दर्शन के लिए पहुंच गए। पूरे परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और संगत अपने गुरु के दर्शन करने के लिए उत्साहित नजर आई।

जानकारी के अनुसार बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों सुबह करीब 11 बजे अपने निजी चॉपर से परौर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सत्संग घर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने सत्संग घर के पास बन रहे फोरलेन निर्माण कार्य को भी देखा और संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

परौर दौरे के बाद बाबा जी दरंग भी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन नए पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग 20 से 25 हजार की संख्या में मौजूद संगत को उन्होंने दर्शन दिए। हालांकि इस अवसर पर उन्होंने कोई प्रवचन नहीं दिया और न ही संगत से कोई सवाल-जवाब किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। एसएचओ भवारना गुरुदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान सड़क मार्ग पर कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी।

बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों का रात्रि ठहराव परौर में ही रहा। तय कार्यक्रम के अनुसार वह बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे हमीरपुर जिले के भोटा के लिए रवाना होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।