Kullu: औली में हिमाचल का जलवा! 17 पदक जीतकर बना देश का नंबर-1, आंचल ठाकुर बनीं ‘बेस्ट फीमेल प्लेयर’

Date:

--Advertisement--

उत्तराखंड के औली में आयोजित नैशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीतकर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ हिमाचल प्रदेश ने स्कीइंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराते हुए खुद को देश का अग्रणी राज्य साबित किया है।

इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर रहीं, जिन्होंने अल्पाइन स्कीइंग की दो प्रतिष्ठित स्पर्धाओं जायंट स्लैलम और स्लैलम में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें चैंपियनशिप की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का खिताब भी दिया गया। आंचल की इस उपलब्धि ने हिमाचल की टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अल्पाइन स्कीइंग में अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तनुजा ठाकुर ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता, जबकि संध्या ठाकुर ने जायंट स्लैलम में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, प्रोमिला ठाकुर ने स्लैलम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर टीम की पदक संख्या में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में भी हिमाचल का दबदबा देखने को मिला। प्रीति ठाकुर और प्रकृति ठाकुर ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। दीपिका ठाकुर ने भी दो कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा स्की पर्वतारोहण स्पर्धा में भी हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीतकर अपनी कुल पदक संख्या को और मजबूत किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ....

शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र, मताधिकार और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।